biodatamaker

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने शरद पवार को PM नहीं बनने दिया

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2023 (16:47 IST)
Sharad Pawar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के महाराष्‍ट्र सदन में राजग सांसदों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार की बात आती है तो अक्सर शरद पवार का नाम सबसे पहले आता है। राजनीति और कूटनीति का अच्छा ज्ञान होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया।
 
पीएम मोदी ने कहा कि शरद पवार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर टिप्पणी की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूटने पर भी बात की।
 
उन्होंने कहा कि साल 2019 में उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था। भाजपा ने यह गठबंधन नहीं तोड़ा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह अहंकारी नहीं है इसलिए बीजेपी को जनता फिर चुनेगी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 से शिवसेना एनडीए के साथ सत्ता में थी। तब भी सामना में अक्सर भाजपा की आलोचना की जाती थी। लेकिन भाजपा ने इस पर कुछ नहीं बोला।
 
उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पिछले 25 सालों से मजबूत है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी एनडीए के साथ थे। लेकिन अब वह एनडीए से दूर हो गए हैं। हमने उन्हें नहीं छोड़ा बल्कि बल्कि वे खुद ही एनडीए से निकल गए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख