sundarkand
✕

नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, 3 करोड़ 29 लाख किसानों को मिला पीएम किसान योजना का लाभ

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (18:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) योजना के तहत देश में अब तक 3 करोड़ 29 लाख 52 हजार 568 किसानों को पहली तथा 2 करोड़ 85 लाख 73 हजार 889 किसानों को दूसरी किस्त का भुगतान कर दिया गया है।
 
कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। इस योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तरप्रदेश के किसानों को मिला है, जहां 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार 349 किसानों को पहली तथा 1 करोड़ 8 लाख 48 हजार 667 किसानों को दूसरी किस्त की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।
 
बिहार में 2 लाख 31 हजार 873 किसानों को पहली तथा 2 लाख 19 हजार 136 किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिली है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है।
 
पश्चिम बंगाल, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मेघालय और सिक्किम के किसी भी किसान को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिला है। इस योजना का लाभ 14.50 करोड़ किसान परिवारों को दिया जाना है। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, CJP Protest के लिए पहुंचे थे दिल्ली

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

अगला लेख