dharma sangrah
✕

गया में भराया था ईंधन, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारत का नहीं

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2024 (16:11 IST)
plane accident in afghanistan : भारत सरकार ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एक छोटा विमान किसी भारतीय विमानन कंपनी का नहीं था और उसने थाईलैंड के एक हवाई अड्डे से मॉस्को के लिए उड़ान भरते वक्त गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।
 
भारत के एक विमान के शनिवार रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह विमान मोरक्को में पंजीकृत था।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान मोरक्को में पंजीकृत डीएफ-10 (दसॉल्ट फाल्कन) एक छोटा विमान है। यह किसी भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं है।
 
इसमें कहा गया है कि विमान एक एयर एम्बुलेंस था और थाईलैंड से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था और उसने गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।
 
मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'अफगानिस्तान में हुई दुखद विमान दुर्घटना का संबंध भारत के किसी अनुसूचित विमान या गैर अनुसूचित/विशेष विमान से नहीं है। यह मोरक्को में पंजीकृत एक छोटा विमान था।'
 
समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस के छह लोगों को ले जा रहे एक निजी विमान के अफगानिस्तान के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
 
प्राधिकारियों ने रविवार को बताया कि विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विशेष एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था।
 
क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्लाह अमीरी ने बताया कि यह दुर्घटना बदख्शां प्रांत के जेबाक जिले के समीप एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। इलाके में एक बचाव दल को भेजा गया। बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है।
 
मॉस्को में रूस के नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने कहा कि दसॉल्ट फाल्कन 10 चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। खबर में रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी से संबंधित है।
 
इससे पहले, अफगानिस्तान के टेलीविजन नेटवर्क ‘टोलो न्यूज’ ने ‘एक्स’ में दावा किया कि बदख्शां प्रांत के जिबाक और खुरान-मुंजान जिलों से सटे तोपखाना पर्वतीय क्षेत्र में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
 
टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीउल्लाह अमीरी के हवाले से यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए इलाके में एक दल को भेजा गया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख