sundarkand
✕

जापान से भारत चलेगी पहली 'pikachu flight'

दिल्ली के आसमानों में दिखेगा Pikachu Jet

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (13:27 IST)
Pikachu Jet
बचपन में आपने भी पोकेमोन कार्टून देखा होगा। यह कार्टून हमारी बचपन की यादों का बेस्ट पार्ट है। इस कार्टून में सबसे स्पेशल केरेक्टर पिकाचू है जो पावरफुल होने के साथ क्यूट भी है। यह सीरीज जापान की है जो भारत में बहुत प्रचलित है। इस लोकप्रियता को देखते हुए जापान के राज-दूत हिरोशी सुजुकी ने पिकाचू जेट की घोषणा की है।
 
यह पोकेमोन थीम जेट आपको इस हफ्ते दिल्ली में देखने को मिलेगा। दरअसल यह फ्लाइट जापान से दिल्ली के बीच चलेगी। जापान की सबसे बड़ी एयरलाइन All Nippon Airways ने इस पोकेमोन थीम जेट की घोषणा की है। साथ ही जापान के राज-दूत हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर इस जेट के प्रति एक्साइटमेंट दर्शाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'भारत में पिकाचु का स्वागत है। पिकाचु जेट की पहली उड़ान से उत्साहित हूं।'
<

Welcome #Pikachuto India!
Excited by the first flight of PikachuJet by #ANA to #Delhi!
Delhi sky is ready to shine #pika-pika!#pokemon #boeing #787 #Dreamliner #PikachuJetNHpic.twitter.com/WCvE29YHcq

— Hiroshi Suzuki, Ambassador of Japan (@HiroSuzukiAmbJP) June 14, 2023 >
आपको बता दें कि पोकेमोन कंपनी ने All Nippon Airways के लिए यह जेट डिजाईन किया है। इस जेट का मॉडल बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर्स है जो पिकाचू थीम में बदला गया है। इसके साथ ही फ्लाइट के अंदर पिकाचू थीम वाली कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस फ्लाइट में सभी यात्रियों को पिकाचू के जापानी लकड़ी के टैग, पोकेमोन स्टीकर और पोकेमोन-थीम वाले बोर्डिंग सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एयरलाइन ने स्पेशल पोकेमोन गाना तैयार किया है जो यात्रियों को पोकेमोन की दुनिया में ले जाएगा।

 
हिरोशी सुजुकी का ट्वीट देखने के बाद कई भारतियों ने कमेंट किए हैं। इनमें से सुमिता शर्मा ने कहा कि 'भारत में और अधिक जापानीज़ एनीमे और इस प्रकार की सुविधा होनी चाहिए।'

साथ ही महेश ने कमेंट करते हुए कहा कि 'मेरे बेटे को यह कार्टून बहुत पसंद है, वो इस जेट को देखकर बहुत खुश हो जाएगा।'
ALSO READ: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 125-140km की खतरनाक रफ्तार से टकराएगा, बड़ी तबाही का आंशका

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख