Hanuman Chalisa
✕

पेट्रोल 11 माह के सबसे निचले स्तर पर, 15 रुपए तक घटे दाम

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (12:59 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 40 पैसे गिरकर 11 माह के निचले स्तर पर तथा डीजल की कीमत 41 पैसे घटकर साढ़े सात माह के न्यूनतम स्तर आ गई है। 
 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.92 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 65.55 रुपए प्रति लीटर है। इस वर्ष चार अक्टूबर के रिकॉर्ड भाव की तुलना में पेट्रोल की कीमत में 13.02 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है।
 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल 76.50 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 68.59 रुपए प्रति लीटर है। यहां पर पेट्रोल की कीमत में चार अक्टूबर के 91.34 रुपए के मुकाबले करीब 15 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।
 
चेन्नई में दोनों ईंधनों की कीमत क्रमशः 73.57 रुपए और 69.19 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 72.97 रुपए और 67.28 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली से सटे नोएडा में दोनों ईंधनों की कीमत क्रमशः 70.82 और 64.89 रुपए प्रति लीटर है। 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख