शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates on 21 february
Written By
Last Modified: रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (09:13 IST)

12 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगा ब्रेक, जानिए आज क्या है कीमत...

12 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगा ब्रेक, जानिए आज क्या है कीमत... - Petrol Diesel rates on 21 february
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से रविवार को घरेलू बाजार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिनों के बाद वृद्धि पर ब्रेक लग गया। आज इनकी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है

शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे बढ़कर 90.58 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है।

नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। नए साल के पहले 2 माह में पेट्रोल 6.77 रुपए महंगा हो गया। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
ये भी पढ़ें
गुजरात में 6 नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान, 23 को मतगणना