sundarkand
✕

एक माह बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल, बढ़े डीजल के भी दाम

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (14:17 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल कीमतों में एक महीने से अधिक समय बाद बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के बढ़ते दाम तथा रुपए में कमजोरी से ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। 
 
पेट्रोल की कीमत में जहां 16 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने ओपेक के 10 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने के बाद करीब आठ दिन तक मूल्यों में संशोधन रोका हुआ था। 
 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.55 रुपए प्रति लीटर से 75.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.38 रुपये से 67.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 
 
सार्वजनिक क्षेत्रों की तीनों पेट्रोलियम विपणन कंपनियों इंडियन आयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने 26 जून से पेट्रोल, डीजल कीमतों में संशोधन नहीं किया है। 
 
इंडियन आयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, 'हमने ओपेक के फैसले के मद्देनजर पिछले कुछ से दिन से कीमतों में संशोधन नहीं किया है। हालांकि, जुलाई से 10 लाख बैरल प्रतिदिन के उत्पादन बढ़ाने के फैसले का लाभ ईरान मुद्दे की वजह से खत्म हो गया है।' 
 
ओपेक ने जहां पिछले महीने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया, वहीं अमेरिका की ओर से भारत और चीन सहित अन्य देशों पर दबाव डाला जा रहा है कि वे चार नवंबर तक ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर दें। 
 
सिंह ने कहा कि ईरान प्रतिदिन 23 से 25 लाख बैरल का उत्पादन करता है। अब दुनिया के देश इतनी मात्रा के लिए अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इससे कीमतों पर दबाव पड़ा है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख