शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol, Diesel
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (11:04 IST)

खुशखबर! पेट्रोल और डीजल हुआ सस्‍ता

खुशखबर! पेट्रोल और डीजल हुआ सस्‍ता - Petrol, Diesel
नई दिल्ली। महंगाई से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट के फलस्वरूप तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 3.77 रुपए और डीजल के दाम में 2.91 रुपए प्रति लीटर (कर अतिरिक्त) की भारी कमी किए जाने की घोषणा की है। 
              
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के मुताबिक नई दरें शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो गई। ढाई महीने के बाद दोनों ईंधनों में पहली बार कमी की गई है। 
 
इससे पहले 16 जनवरी को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल एक रुपए 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल 71.14 रुपए और डीजल 59.02 रुपए प्रति लीटर है। (वार्ता)