1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesal on Agra Lucknow express way

खुशखबर, अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Petrol
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करने वाले यात्रियों को शीघ्र ही एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोल और डीजल सुलभ हो सकेगा। एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को यह सुविधा चार स्थानों पर प्राप्त होगी।
 
उक्त जानकारी देते हुए यूपीडा के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फ्यूल स्टेशन स्थापना हेतु ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों से प्राप्त तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। निविदा भरने वालों ने प्रति फ्यूल स्टेशन एक लाख रुपए के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 10 गुने से अधिक मूल्य की निविदाएं प्रस्तुत की हैं।
 
प्राप्त निविदाओं के आधार पर जनपद मैनपुरी के तहसील करहल के ग्राम मोहब्बतपुर, जनपद इटावा की तहसील सैफई के ग्राम बरेलीकलां में इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. द्वारा तथा जनपद कानपुर नगर की तहसील बिल्हौर के ग्राम गुजेपुर तथा जनपद उन्नाव की तहसील सफीपुर के ग्राम सिरधरपुर माली में मेसर्स रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लि. द्वारा फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। (भाषा) 
अगला लेख
इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के लिए बड़ा सवाल, बैटरी कैसे होगी चार्ज...