dharma sangrah
✕

पेंशनभोगियों ने निकाला मार्च, पेंशन में बढ़ोतरी की मांग

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (00:00 IST)
नई दिल्ली। भविष्य निधि संगठन की ईपीएफ-95 योजना के तहत आने वाले हजारों पेंशनभोगियों ने गुरुवार को विरोध मार्च निकाला। ये पेंशनभोगी न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपए करने की मांग कर रहे हैं।
 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा चलाई जा रही इस योजना में अभी तक न्यूनतम 1,000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाती है। ऑल इंडिया ईपीएस-95 पेंशनभोगी संघर्ष समिति ने बयान में कहा, पेंशनभोगियों ने आज अपने सम्मान और अधिकार के लिए रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे हजारों पेंशनभोगियों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
 
समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक राउत ने कहा, यदि वे हमारी मांगे पूरी नहीं करते हैं तो हम हर मंत्री, सांसद और विधायक से बात करेंगे और इसे राष्ट्रीय आंदोलन बनाएंगे। उनका कहना है कि इस पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2500 रुपए से कम की मासिक पेंशन मिलती है जो उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह असंगठित क्षेत्र के 17 करोड़ लोगों के भविष्य से जुड़ा मामला है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख