सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. parliamentary constituency of smriti irani in amethi person burnt to death
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (18:05 IST)

स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया

Smriti Irani
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी (Amethi) के एक गांव में एक दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 
पीड़ित शख्स 90 प्रतिशत जली अवस्था में पाया गया। अस्पताल जाते हुए व्यक्ति की मौत हो गई। मौजूदा तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
गुरुवार की देर रात बंदोइया गांव में 50 वर्षीय अर्जुन आग की लपटों में घिरे पाए गए थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की है और मामले में सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। 
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी छोटका, जो कि ग्राम प्रधान हैं, ने कहा कि उनके पति किसी काम से बाहर गए थे और गुरुवार की देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि हमें फिर जानकारी दी गई कि उन्हें गांव के बाहर सुनसान जगह पर आग के हवाले कर दिया गया। यह राजनीतिक रंजिश के कारण किया गया है।
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 136 अंक लुढ़का, निफ्टी में 28 अंक का नुकसान, योरप में कोविड-19 मामले बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट