शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Parliament Logjam: NDA MPs to Forego 23 Day Salary over Disruption
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (07:53 IST)

बजट सत्र में 23 दिन नहीं चली संसद, राजग सांसद नहीं लेंगे वेतन

बजट सत्र में 23 दिन नहीं चली संसद, राजग सांसद नहीं लेंगे वेतन - Parliament Logjam: NDA MPs to Forego 23 Day Salary over Disruption
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सत्तारूढ राजग के सांसद वर्तमान बजट सत्र के उन 23 दिन का वेतन नही लेंगे जब कांग्रेस तथा अन्य राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शन के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी।
 
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने संसद के दोनों सदनों में हंगामे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह लोकतंत्र विरोधी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित होने से रोका जो करदाताओं के धन की आपराधिक क्षति है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और कई सहयोगी दलों वाले राजग के सांसद सत्र के बाधित हिस्से के लिए अपना वेतन नही लेंगे। सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
काला हिरण शिकार मामला : सलमान पर फैसला थोड़ी देर में