Hanuman Chalisa
✕

सेल्फी वॉल, बोफोर्स तोप बने 'पराक्रम पर्व' का हिस्सा

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (00:59 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने इंडिया गेट लॉन में पराक्रम पर्व का आयोजन किया है जिसमें आम लोगों को सर्जिकल स्ट्राइक 'सेल्फी वॉल', बोफोर्स तोप और हथियारों की झलक देखने को मिल रही है।
 
 
सरकार 28 से 30 सितंबर तक 'पराक्रम पर्व' मना रही है। बड़ी संख्या में लोग देश के शौर्य और साहस से जुड़े साजो-सामान को देखने पहुंच रहे हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को किया था। यह आयोजन 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
 
प्रदर्शनी देखने पहुंचे छात्र नवाज खान (18) ने कहा कि प्रदर्शनी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि कुछ बेहतरीन हथियार दिखाए गए हैं। लोगों को रॉकेट लॉन्चर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दे रहे सेना के जवान ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी में आ रहे हैं और रक्षा बलों के बारे में जानने को इच्छुक हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख