biodatamaker
✕

सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, नेताजी की हत्या में स्टालिन की भूमिका थी

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (00:04 IST)
अगरतला। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में रूस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन की भूमिका थी और 1945 में विमान हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी, जैसा कि ज्यादातर लोग मानते हैं।
 
सांस्कृतिक गौरव संस्था द्वारा यहां रवीन्द्र शतवार्षिकी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि बोस ने साम्यवादी रूस में शरण मांगी थी, जहां बाद में उनकी हत्या कर दी गई।
 
उन्होंने कहा, 'बोस की मृत्यु 1945 में नहीं हुई। यह गलत है। यह नेहरू और जापानियों की साजिश है। सुभाष चंद्र बोस ने रूस में शरण मांगी थी और उन्हें वहां शरण दी गई थी। जवाहर लाल नेहरू सबकुछ जानते थे। बाद में वहां बोस की हत्या कर दी गई।' 
 
स्वामी ने यह भी दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सरकार के चलते ब्रितानी औपनिवेशिक शासकों ने भारत को आजादी दी जिसका गठन 75 साल पहले सिंगापुर में हुआ था।
 
स्वामी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ एक अधिसूचना जोड़कर हटाया जा सकता है। यह अनुच्छेद कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे के रास्ते और खुले हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख