ramcharitmanas

पंकज कुमार सिंह BSF के नए महानिदेशक नियुक्त किए गए

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (22:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी पंकज कुमार सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किए गए। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है।
 
सिंह राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में बल के विशेष महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय मोर्चों पर 6,300 किलोमीटर से अधिक की रक्षा करता है।
 
वे आईपीएस अधिकारी और आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे, जो गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
 
सिंह के पिता और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने अतीत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में भी नेतृत्व किया था। बीएसएफ में करीब 2.65 लाख जवान हैं।
 
सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख