सम्बंधित जानकारी
- Kashmir News : ताबड़तोड़ एक्शन और सख्ती से बौखलाए आतंकी संगठन, जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में
- तालिबान ने Mi-24 हेलीकॉप्टर पर किया कब्जा, भारत से मिला था गिफ्ट में
- श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, एक नागरिक घायल
- जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने की भाजपा के सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा
- जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष की हत्या
कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों का हमला, 1 आतंकी को मार गिराया | BSF
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। हमले के बाद बीएसएफ ने इलाके को घेर लिया और शुक्रवार सुबह 1 आतंकवादी को मार गिराने में सफलता पाई। अभी मुठभेड़ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और हमले के बाद आतंकी भागकर एक दुकान के गोदाम में छिप गए थे। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान, एक सेना के जवान और दो नागरिकों को गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी मारा गया तथा अभी मुठभेड़ जारी है।
