dharma sangrah
✕

एमपी- छत्तीसगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र के इस शहर में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (10:11 IST)
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा इलाके में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस निकाला गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने इस दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे को लहराया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स बड़े से फिलिस्तीनी झंडे को लहराता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडे लहराने की खबरें सामने आई हैं। कई मामलों में पुलिस ने इन जुलूसों के दौरान फिलिस्तीनी झंडे लहराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एमपी में लहराए फिलिस्तीनी झंडे : बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट शहर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया रील और इंस्टाग्राम वीडियो से प्रेरित थे, जिसमें कथित तौर पर फिलिस्तीनी झंडे का महिमामंडन किया गया था। आरोपियों की पहचान शाकिब खान (25), तौहीब बेग (20) और सोहेल (18) के रूप में हुई है और ये सभी राजा नगर इलाके के रहने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ में 5 गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर घरों में कथित रूप से फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने के मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर के तारबाहर इलाके में सोमवार को ईद के मौके पर कुछ घरों में कथित रूप से फिलिस्तीन का झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने शेख समीर (20), फीदेल खान (24), मोहम्मद शोएब (23), शेख अजीम (19) और शेख समीर (22) को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसके अलावा ओडिशा के कटक और अन्य शहरों से भी फिलिस्तीनी झंडे लहराने की घटना सामने आई है।
Edited By: Navin Rangiyal (भाषा)

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख