1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani plane shot down from 314 km away

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

Pakistani plane shot down from 314 km away
भारत की वायुसेना ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि रूसी एनालिस्‍ट भी मुरीद हो गए हैं। दरअसल, भारतीय एयरफोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने S-400 'ट्रायम्फ’ सिस्टम से पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया। इतना ही नहीं, यह कारनामा भारतीय वायुसेना ने 314 किलोमीटर दूर से ही कर डाला।

इसके बाद मॉस्को स्थित सिक्योरिटी स्ट्रैटजिस्ट अलेक्सी मिखाइलोव पेट्रेंको ने पाकिस्तानी AWACS मिसाइल को 314 किलोमीटर की दूरी से मार गिराने के भारतीय दावे को विश्वसनीय और तकनीकी रूप से सटीक बताया है।

रूस ने की भारत की तारीफ : खास बात यह है कि इस एक्‍शन को लेकर रूस ने भारत की तारीफ की है। रूसी विश्लेषक ने भारतीय वायुसेना की रणनीति और अनुशासन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘शूट एंड स्कूट’ तकनीक और कम रडार के जरिए IAF ने दुश्मन की एंटी-रेडिएशन मिसाइलों से बचते हुए बेहद सटीक हमले किए। पेट्रेंको ने कहा, “ये कोई संयोग नहीं थे, बल्कि चुनौतीपूर्ण हालात में की गई बेहद सटीक सैन्य कार्रवाइयां थीं। हम हथियार बनाते हैं, लेकिन भारतीय वायुसेना उन्हें असाधारण कुशलता से इस्तेमाल करती है।”

ऐसे हुई पुष्‍टि : सिक्योरिटी स्ट्रैटजिस्ट मिखाइलोव पेट्रेंको के मुताबिक S-400 ‘ट्रायम्फ’ सिस्टम की कार्रवाई साबित क्षमताओं के अनुरूप है, जैसा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में भी देखा गया था। रूसी विशेषज्ञ ने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह द्वारा 9–10 मई 2025 की रात हुई इस कार्रवाई का विवरण साझा किए जाने के कुछ दिन बाद यह पुष्टि की है। पश्चिमी देशों के संदेह को खारिज करते हुए पेट्रेंको ने इसे S-400 की ‘एरिया-डिनायल’ रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने 2022 में यूक्रेन में रूसी S-300V4 प्रणाली द्वारा 217 किमी दूर से यूक्रेनी फाइटर जेट को गिराने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि लंबी दूरी पर इंटरसेप्शन कोई अपवाद नहीं, बल्कि मानक क्षमता है।

314 किमी से मार गिराया: एयर चीफ मार्शल सिंह के मुताबिक पंजाब में तैनात IAF की S-400 यूनिट ने 40N6E मिसाइल दागकर पाकिस्तान वायुसेना के साब 2000 ‘एराइ’ AWACS विमान को 314 किलोमीटर की दूरी पर निशाना बनाया। यह विमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डिंगा क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। इस कार्रवाई को दुनिया की सबसे लंबी दूरी की सतह से हवा में मार (SAM kill) बताया जा रहा है।

पाकिस्तान को लगा झटका : इस हमले से पाकिस्तान वायुसेना की कमांड और कंट्रोल क्षमता को बड़ा झटका लगा, जिससे भारतीय लड़ाकू विमानों को बढ़त मिली। एनडीटीवी की 6 दिसंबर की रिपोर्ट में इसी दौरान हुई एक और कार्रवाई की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, AWACS की सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट्स पर भी S-400 ने हमला किया, जिसमें एक JF-17 को पाकिस्तान के अंदर सियालकोट के पास 200 किलोमीटर की दूरी पर मार गिराया गया।

बता दें कि चार दिन चले ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान वायुसेना को भारी नुकसान हुआ। S-400 प्रणाली से छह विमानों के नष्ट होने की बात कही गई है, जबकि ब्रह्मोस मिसाइल हमले में भोलारी एयरबेस पर खड़े एक और AWACS के नष्ट होने की खबर है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इससे पाकिस्तान को 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ और उसकी एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग क्षमता में करीब 22% की कमी आई।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को मिलीं धमकियां, भारत ने की कड़ी कार्रवाई की मांग