biodatamaker

14 पाकिस्तानी हिन्दू गिरफ्तार, वीजा शर्तों का किया उल्लंघन, अस्थि विसर्जन को आए थे

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (17:32 IST)
बीकानेर। राजस्थान में गंगानगर जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करके सीमा की तरफ जाते 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। 

खुफिया सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक 2 परिवार के लोग हैं। इनमें 4 महिलाएं, 8 पुरुष और 2 बच्चे हैं। ये लोग सुबह कालका रेलगाड़ी से सूरतगढ़ पहुंचे, जहां से वे पाकिस्तान से लगती अनूपगढ़ सीमा की ओर जा रहे थे कि सूरतगढ़ से ही खुफियाकर्मी उनके पीछे लग गए। कुछ ही देर बाद उन्हें सरूपसर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि ये नागरिक अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां विसर्जन के लिए 13 अक्टूबर को मुनाबाव के रास्ते 20 दिन का हरिद्वार क्षेत्र का वीजा लेकर आए थे। इनके पास किसी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। ये 15 अक्टूबर को हरिद्वार पहुंचे और 17 अक्टूबर को हरिद्वार से वापस मुनाबाव जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वीजा शर्तों का उल्लंघन करते हुए सूरतगढ़ में उतरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पार करके सीमा की तरफ जाने लगे।

किसी भी विदेशी नागरिक को राष्ट्रीय राजमार्ग 62/15 के दूसरी तरफ सीमा की ओर जाने पर प्रतिबंध है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि इनकी वीजा अवधि 3 नवंबर को समाप्त होनी है। अब इनको पूछताछ करने के बाद देर शाम को जोधपुर होते हुए बाड़मेर से आगे मुनाबाव सीमा पर ले जाया जाएगा। वहां से इनको पाकिस्तान भेज दिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इनकी पहचान माई इकबाल, राम पुनुन, रामखानू, रामअतू, राममंगला, बरजोरी, रामचित्रा भूरियाराम, नौरंगराम, पुखीमाई, नोनीराम, शंकरराम और 2 बालकों के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे पाकिस्तान में पंजाब के बहावलनगर के निवासी हैं। उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान जाना नहीं चाहते। वहां उन पर अत्याचार होते हैं। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। (वार्ता)   

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख