dharma sangrah
✕

LoC पर पाक गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की साजिश

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (20:19 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पाकिस्तान ने मनकोट, कृष्णाघाटी सेक्टर, जिला पुंछ और नौशहरा सेक्टर, जिला राजौरी में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
 
गत बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का आखिरी बल्लेबाज आउट होने के साथ टीम हार गई तो पाकिस्तानी सेना ने चिढ़ाने के लिए गोले दागने शुरू कर दिए थे। सीमा पार से पुंछ के दिगवार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों लंगूर एवं दुर्गा पर हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों से गोलाबारी की गई थी। 
 
पाकिस्तानी सेना की तरफ से चौकियों पर गोले दागे जाने की सूचना जैसे ही दिगवार स्थित सेना के मुख्यालय में मिली तो जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
 
इस बीच सख्ती से बौखलाए आतंकियों की नजर बरसात के मौसम पर है। आतंकियों की कोशिश है कि खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की जाए। हालांकि बीएसएफ ने भी विशेष कदम उठाए हैं। वैसे तो पूरे साल बीएसएफ के जवान अलर्ट रहते हैं। लेकिन मौसम के हिसाब से भी तैयारियां करनी पड़ती है।
 
सूत्रों का कहना है कि आतंकी इंटरनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ की फिराक में हैं। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में लगातार बारिश से फेंसिंग के पास कीचड़ भरा होता है। इसकी वजह से फेंसिंग के साथ बने रास्ते पर गश्त करने में दिक्कत आती है। कई बार देखा गया है कि बाढ़ आने की स्थिति में फेंसिंग को नुकसान भी पहुंचता है। सर्विलांस सिस्टम भी कभी-कभी प्रभावित होता है। जेनसेट से फेंसिंग के पास बिजली की व्यवस्था है, लेकिन कठुआ जैसे क्षेत्र में कई जगहों पर फेंसिंग नहीं भी है। कई अन्य तरह की दिक्कतें भी आती हैं। 
 
आतंकी इन स्थितियों का लाभ उठाकर घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तान के कई नालों का कठुआ में बहाव है। आतंकी इन नालों के जरिए भी घुसपैठ करने की फिराक में रहते हैं। पिछले चार साल में आतंकियों ने कठुआ जिले को घुसपैठ के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया है। इसकी जानकारी एनआईए ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे रखी है। बरसात में इस रूट से घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।  (फाइल फोटो)
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख