मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan violates cease fire on LOC
Written By
Last Updated :जम्मू , शनिवार, 3 जून 2017 (09:52 IST)

पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम उल्लंघन

पाक ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम उल्लंघन - Pakistan violates cease fire on LOC
जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार रात 11 बजे से छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की, 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार दागे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इसका मजबूती और प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। अभी गोलीबारी जारी है। (भाषा)