dharma sangrah
✕

पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के बाद दहशत में पाकिस्‍तान, बॉर्डर पर तैनात किया अतिरिक्‍त फोर्स

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (17:28 IST)
Pakistan in panic after PM Narendra Modi's statement : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद पडोसी देश पाकिस्‍तान दहशत में आ गया है। वहां सैन्‍य गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां तक कि डर के मारे पाकिस्‍तान ने बॉर्डर पर अतिरिक्‍त फोर्स तैनात कर दिया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलते ही कि आतंकियों के आकाओं को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान ने अपनी 10वीं कोर की 23 इन्फैंट्री डिवीज़न की दो ब्रिगेड एक 3 POK ब्रिगेड और दूसरी 2 POK ब्रिगेड में एक्स्ट्रा तैनाती कर दी है। पाकिस्तान सीज़फायर की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, लेकिन शुक्रवार को पीएम मोदी के बोलते ही पाकिस्तान ने अपने डिफेंस को मज़बूत करना शुरू कर दिया और साथ में पीछे के इलाकों में अपनी तोपें लगाई हैं।

POK में सक्रिय हुआ पाकिस्‍तान: पाकिस्तानी आर्मी POK के अधिकारियों से कर रही बात भारतीय सेना इस समय लाइन ऑफ़ कंट्रोल की पूरी निगरानी कर रही है और साथ में अंदरूनी इलाकों में भारतीय सेना आतंकियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है आतंकियों की संख्या 50-55 में बताई जा रही है। इंडिया TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी आर्मी चीफ़ और चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है और लगातार पाकिस्तान ऑक्यूपाइ जम्मू एंड कश्मीर के सभी सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान अपने गोई, ठंडी कस्सी, मथरियाणी, बालावाली ढोक, मंढोल, कोलू की ढेरी, सकरिया, कोटली, मोची मोहरा, ग्रीन बंप, पोलर और मोहरा जैसे इलाकों में आतंकियों के साथ पाकिस्तानी आर्मी और SSG कमांडो की बॉर्डर एक्शन टीम के साथ मौजूद है। वही, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ आंतकी मसूर का बड़ा भाई, सुकमाल, छपराल, लूनी और सकरोरी जैसे कई इलाक़े हैं जहाँ पर पाकिस्तानी रेंजर्स घुसपैठियों के साथ नज़र आई।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख