Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान डरा, हटा दिया रिहाई से पहले रिकॉर्ड किया अभिनंदन का वीडियो

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2019 (15:52 IST)
नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई भी अब पाकिस्तान सरकार के गले की हड्‍डी बनती जा रही है। रिहाई से पहले पाकिस्तान सरकार द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। वीडियो पर सवाल उठते ही पाकिस्तान सरकार ने यह वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया है।
 
माना जा रहा है कि यह वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान ने जिनेवा कन्वेंशन की शर्तों और अन्य अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन किया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक हैंडल्स पर पहले इस वीडियो को विंग कमांडर की रिहाई से पहले रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में अपनी गलती का एहसास होते ही इस वीडियो को हटा दिया गया।
 
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने अभिनंदन की सुपुर्दगी में अपेक्षित समय से काफी ज्यादा देरी हुई थी। यहां तक कि पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अभिनंदन की रिहाई का जो समय बताया था, उसके 6 घंटे बाद उनकी वापसी हुई। रिहाई में देरी की वजह एक वीडियो की रिकॉर्डिंग थी, जिसमें अभिनंदन से जबरन पाकिस्तानी सेना की तारीफ और भारतीय मीडिया की बुराई करवाई गई थी। इस वीडियो में कई कट्स थे।
 
पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे अभिनंदन का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया में जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन बता रहे हैं कि उन्हें किस तरह पकड़ा गया और पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ किस तरह व्यवहार किया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख