Daily Horoscope
✕

भारतीय सेना ने पाक की गोलीबारी में 5 जवानों के मारे जाने का दावा खारिज किया

Updated: गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (21:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गई गोलीबारी में 5 भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को गुरुवार को मनगंढ़त करार दिया। पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के 5 और उसके 3 जवान मारे गए।
 
गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना का दावा मनगढ़ंत है।
 
जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी करतूत से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को हाई अलर्ट पर रखा है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख