sawan somwar

पाकिस्तान ने आज फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (17:45 IST)
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने रविवार को पूर्वाह्न फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी से कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में 1 महिला की मौत हो गई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजौरी जिले में भारी मोर्टार से गोलाबारी की। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों, स्वचालित और भारी मोर्टार से नियंत्रण रेखा के निकट मंजाकोट में अंधाधुंध गोलाबारी की।

इस गोलाबारी का भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया। दोनों ओर से करीब 2 घंटे तक जवाबी गोलाबारी चली। सूत्रों के अनुसार इस गोलाबारी से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शनिवार शाम पाकिस्तानी गोलाबारी में 1 महिला की मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह पुंछ जिले में भी सीमापार से की गई गोलाबारी में 1 महिला की मृत्यु हो गई थी। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

अगला लेख