kundali milan
✕

फिर हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (13:54 IST)
इंदौर। पाकिस्तान द्वारा बार-बार किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लघंन पर पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आए, तो दूसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक संभव है।


मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित सायक्लोथन में सम्मलित होने पहुंचे प्रधान ने संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि पाकिस्तान बार-बार उकसावे की कार्रवाई कर रहा हैं। उन्होंने कहा ऐसी परिस्थिति में दूसरी बार भी भारत सर्जिकल स्‍ट्राइक करें, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

 
राज्यसभा सदस्य प्रधान ने यहां भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ सायक्लोथन आयोजन में साइकिल चलाने के बाद कहा कि आयोजन का उद्देश्‍य पर्यावरण ओर लोगों में साइकलिंग के प्रति  जागरूकता पैदा करना हैं। अपने गृह नगर इंदौर में विजयवर्गीय हर वर्ष साइक्लोथान नामक एक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने आयोजन में इस बार 30 हजार प्रतिभागियों द्वारा हिस्‍सा लिया जाने का दावा किया हैं। आयोजन का शुभारंभ श्री विजयवर्गीय और प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया। (वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख