Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF का जवान घायल

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (09:19 IST)
Pakistan again violated ceasefire : पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, रात करीब दो बजकर 35 मिनट पर सीमा पार से बिना उकसावे के अखनूर इलाके में गोलीबारी की गई, जिसका बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।
ALSO READ: फिर भारतीय सेना के लिए सिरदर्द बना LOC का मच्छेल सेक्टर
उन्होंने बताया कि जवान ‘हाई अलर्ट’ पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत किया था और उसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं यदाकदा ही हुईं हैं।
ALSO READ: थलसेना प्रमुख जनरल द्विवेदी बोले, भारतीय सेना सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार
पिछले वर्ष रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। संघर्ष विराम उल्लंघन की कल की यह घटना 18 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में मतदान तीन चरण में होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख