Daily Horoscope
✕

सावधान, पाक समर्थित 3 आतंकी संगठन रच रहे हैं बड़ी साजिश

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (15:30 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज खुलासे में सामने आया है कि 3 पाकिस्तानी सेना और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के सहयोग से 3 आतंकवादी संगठन भारत में हमलों की बड़ी साजिश रहे हैं।
 
ALSO READ: इमरान को कश्मीर मामले पर चीन से आस, तीसरी बार करेंगे दौरा
ये आतंकवादी संगठन हैं- लश्कर ए तैयबा, हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों इन तीनों ही आतंकी संगठनों की पुलवामा के किसी ठिकाने पर गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें इन आतंकी संगठनों ने अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे में भारत में हमलों को अंजाम देने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बांटी हैं।
 
इस बैठक में आतंकी सरगनाओं ने कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए साजिश रची है। इसके मुताबिक जैश को हाई वे पर हमलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लश्कर के आतंकवादी आतंरिक सुरक्षा को निशाना बना सकते हैं। इस साजिश के मुताबिक आतंकी संगठन हिज्बल मुजाहिदीन पुलिस और राजनेताओं को अपना निशाना बना सकता है। 
 
इस जानकारी के सामने आने के सुरक्षाबलों और गुप्तचर एजेंसियों को लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आतंकी संगठन कश्मीर में स्थानीय लोगों पर अपने व्यापार-व्यवसाय से दूर रहने के लिए भी दबाव बना रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पुलवामा में इसी साल फरवरी में हुए आतंकवादी हमले में 40 के लगभग सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी अड्‍डों को तबाह कर दिया था।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

अगला लेख