biodatamaker
✕

कानपुर की सड़कों पर चलते हैं तो सुधर जाइए, नहीं तो बढ़ेगी मुश्किल

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (13:01 IST)
कानपुर। अगर आप उत्तरप्रदेश के कानपुर में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अभी भी आपके पास वक्त है। अगर आपने हेलमेट नहीं खरीदा है तो जल्द से जल्द खरीद लें। अगर आप चौराहे पर रुकने से कतराते हैं तो रुकना सीख लें और तो और अगर आप सोच रहे हैं कि पुलिस को चकमा देकर बचना आपको आता है तो ऐसा करना भी छोड़ दें, क्योंकि अब अगर आप पुलिस को चकमा देकर बच भी गए, लेकिन कैमरे की नजर से तो नहीं बच पाएंगे।
ALSO READ: यूपी पुलिस का कमाल, हेलमेट न पहनने पर कार चालक का काट दिया चालान
इसलिए आज और अभी से नियमों का पालन करना सीख लें। यह हम नहीं खुद कानपुर का प्रशासन कह रहा है और इसकी तैयारियां भी कानपुर प्रशासन की ओर से एक हद तक पूरी कर ली गई हैं और दीपावली के दिन से कानपुर की जनमानस को ई- चालान का तोहफा देने प्रशासन जा रहा है, इसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहले चरण में कानपुर के 26 चौराहों में ई- चालान की व्यवस्था की जा रही है।
ALSO READ: OMG, हेलमेट नहीं पहनने पर कटा बस चालक का चालान
इसके साथ ही कुछ चौराहे ऐसे भी चुने गए हैं, जिनमें ऑटोमेटिक सिगनल के साथ-साथ लंबी दूरी तक मार करने वाले कैमरे भी लगाए जा रहे हैं और इनका शुभारंभ दीपावली से हो जाएगा। यह वह चौराहे हैं जहां पर लोग नियमों को तार-तार करते हुए दिखते हैं। 
 
इस बारे में जब प्रभारी स्मार्ट सिटी मिशन पूजा त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दीपावली वाले दिन से सबसे ज्यादा व्यस्त 5 चौराहों पर ई-चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, इन चौराहों व तिराहों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जो 5 चौराहे चिन्हित किए गए हैं, वह लाल इमली चौराहा, गुरुदेव चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, बिठूर तिराहा कल्याणपुर में व कंपनी बाग चौराहा पहले चरण में शामिल होंगे। 
 
उन्होंने बताया की आरटीओ द्वारा नए वाहनों की भी सूची मांगी जा रही है, जिन्हें सिस्टम में फीड कर दिया जाए और तो और रजिस्ट्रेशन में पड़े मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के द्वारा चालान भेजने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

अगला लेख