dharma sangrah
✕

Pahalgam Terrorist Attack : धर्म के नाम पर हुआ हमला, ऐसा जवाब देंगे कि दुनिया देखेगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी चेतावनी

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठ कर भारत की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।

Updated: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 (17:42 IST)
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा, कि आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस अमानवीय कृत्य से हम सभी गहरी शोक और दर्द में हैं। सबसे पहले मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि इस हमले का ऐसा जवाब देंगे कि दुनिया देखेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठ कर भारत की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।
ALSO READ: Pahalgam attack : एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से हमला कर के विशेष धर्म को निशाना बनाया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा- "हमले में, हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य ने, हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि न केवल हमला करने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा बल्कि हमारी धरती पर इस नापाक कृत्य को अंजाम देने की साजिश रचने वालों का भी पता लगाया जाएगा। Edited by: Sudhir Sharma

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख