biodatamaker
✕

दीपिका जी... सुन रही हैं ना...

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (12:59 IST)
अनुराग गौड़ (मूषक) 
दीपिका जी...
अरे कैसी हैं आप..? बढ़िया ही होंगी बड़ी हस्ती जो हैं ...हम भी कुशल मंगल ही हैं बाकी आपके तो न जी भक्त हैं हम, अब का करें आप काम ही इतना विकट करती हैं नाम रोशन कर दिए हैं एकदम ....पर इस बार आपने हमारा दिल तोड़ दिया.. पता है कैसे??
 
आपने कहा कि हमारा जो देश है वो regressive हो रहा है ... अब ये क्या शब्द हुआ भला, हमें तो पता भी नहीं इसे हिंदी मे क्या कहते हैं? वैसे शायद आपको भी पता नही होगा क्योंकि आपके लिए progressive होना मतलब अंग्रेजी झाड़ना है .... वैसे एक बात बताएं हमें, आप जो भी हैं हिंदी की वजह से है मने मान मर्यादा पद प्रतिष्ठा और सबसे बढ़ के पैसा सब हिंदी फिल्मों से मिला है आपको ...... फिर आप फिल्मों के बाहर या तो हिंदी बोलती नहीं या ऐसन हिंदी बोलती हैं के कान फट जाएं। ऐसा क्यों?
 
ये आपका नहीं सब progressive फिल्म वालों का यही हाल है ... मने progressive का मतलब जिससे आपको रोटी मिले उसी को लात मारो, तो फिर तो सही ही है न जब आपको आज का सम्मान नहीं तो इतिहास का काहे होगा... पर हमें आपका फिल्म से कोई समस्या नहीं.... अच्छी होगी देखेंगे, नहीं होगी तो काहे पैसा बरबाद करेंगे।
 
दूसरा progressive का हमको ये समझ नहीं आया कि आपने आजतक फ़िल्मी दुनिया में होने वाले दुष्कर्म के बारे में कछु नहीं कहा और न किसी फ़िल्मी हस्ती के दुष्कर्मी के बारे में जबकि आप भीतर की मछली हैं आपको पता सब होगा हम ख़ूब जानते हैं ... तो हमें तो यही पता है कि बुराई को देखकर भी और बुराई होते देखकर भी जो मूंह न खोले वही regressive होता है।
 
...अब आप या तो कह दो की ई मायानगरी मे सब दूध का धुला है या फिर कम से कम अपना पैसे ले कर भी ये “My Choice” जैसा नाटक बंद कर दो।
 
.... आखिर सब choice से तो बॉलीवुड मे अपना शोषण नहीं करा रहे होंगे...
 
लोग जो भी आपके साथ कर रहे हैं अगर आप भी मुंह से वही करेंगे तो आप में और उनमें का फरक रह जाएगा बताइए...नहीं नहीं आप बताइए ..... आप देश को गाली दिए दे रहे हैं ...
 
आपने दिल तोड़ दिया हमारा ....चौराहे चौराहे लतिया रहे हैं लोग हमें आपके चक्कर में ...जाइए हमें आपसे बात ही नहीं करनी, हम गुस्सा हो गए ....
जय राम जी की
 
आपका उदास भक्त.....
Mooshak मूषक

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख