kalsarpa dosh calculator
✕

अयोध्या मामले पर श्रीश्री बोले, बातचीत से सुलझा सकते हैं हर समस्या

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (12:51 IST)
लखनऊ। अयोध्या मुद्दे का बातचीत और परस्पर सहमति के जरिए समाधान खोजने के प्रयास के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुस्लिम धार्मिक नेताओं से बातचीत की।
 
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद राशिद फरंगीमहली के साथ बैठक के बाद रविशंकर ने संवाददाताओं से कहा कि बातचीत के जरिए हम हर समस्या हल कर सकते हैं। अदालत का सम्मान है लेकिन अदालत दिलों को नहीं जोड़ सकती। अगर हमारे दिल से एक फैसला निकले तो उसकी मान्यता सदियों तक चले।
 
रविशंकर गुरुवार को अयोध्या में भी विभिन्न धार्मिक नेताओं से मिले थे। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि देश से जुडे़ सभी मुद्दों पर बातचीत की जरुरत है। भाईचारे और पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाने की जरुरत है।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में रविशंकर ने कहा कि हम मानते हैं कि काफी देर हो चुकी है लेकिन संभावनाएं मौजूद हैं। हम कोई एजेंडा लेकर नहीं चल रहे हैं बल्कि एक रास्ता खोज रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि समय दीजिए। बहुत जल्दबाजी मत करिए। हम सबसे बात करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि जब धार्मिक लोग एकत्र होंगे तो सबसे बात होगी। रविशंकर ने यह विश्वास भी जताया कि इस प्रयास के जरिए देश के लिए कुछ बड़ा हासिल किया जा सकेगा।
 
अयोध्या जाने से पहले वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले थे। रविशंकर ने कहा कि कोई सौहार्द्र के विरोध में नहीं है। ये अभी शुरुआत है। हम सबसे बात करेंगे।
 
रविशंकर ने अयोध्या मुद्दे के समाधान के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी। दोनों ही समुदायों के कुछ संगठन उनकी भूमिका को लेकर आपत्ति व्यक्त कर चुके हैं। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख