ganesh chaturthi

'पद्मावती' दीपिका के नाक-कान काटने की धमकी

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। पद्मावती थमने के नाम नहीं ले रहा है, इसी बीच राजपूत करणी सेना ने धमकी दी है कि यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नाक-कान काट दिए जाएंगे। इस फिल्म को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। 
 
राजस्थान राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपालसिंह मकराना ने कहा कि जिस तरह लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक-कान काटे थे, उसी तरह करणी सैनिक भी 'पद्मावती' फिल्म की अभिनेत्री दीपिका के भी नाक-कान काट सकते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों फिल्म के विरोध के बीच दीपिका ने कहा था कि देश पीछे जा रहा है। इस पर भाजपा सांसद सुब्रमण्य स्वामी ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे डच नागरिक हैं, ऐसे में देश पर सवाल कैसे उठा सकती है। 
 
उत्तराखंड में धरना : दूसरी ओर उत्तराखंड में भी फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसके तहत देश के साथ ही उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। ऋषिकेश में फिल्म प्रदर्शन पर रोक के लिए लोगों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में धरना दिया गया।
 
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और टीएचडीसी के निदेशक मोहनसिंह रावत गांववासी ने कहा कि कुछ फिल्म निर्माता और विशेष लोग भारत की संस्कृति एवं शौर्यपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर समूचे विश्व में भारत की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पद्मावती की शौर्य गाथा के विपरीत निर्मित फिल्म में विवादित दृश्य दर्शाए गए हैं। मोहन ने कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार इस फिल्म से विवादित दृश्य हटाकर ही इसे प्रदर्शन की अनुमति जारी करें। 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

असम की नागांव लोकसभा सीट पर BJP से पूर्व IAS देबाशीष शर्मा मैदान में, उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख