Daily Horoscope
✕

नेहरा की 'यार्कर' पर बोल्ड हुए सहवाग

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (15:06 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने क्रिकेट में अपनी नई पारी की शुरुआत की। भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में नेहरा कमेंटेटर की भूमिका में दिखे। कॉमेंट्री बॉक्स में नेहरा और सहवाग कई मजाकिया अंदाज देखने को मिले।
 
आशीष नेहरा ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर और अपने खास दोस्त वीरेन्द्र सहवाग के साथ कुछ ऐसी बातें याद कीं और कही, जिसे जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। नेहरा और सहवाग की जोड़ी ने मैच शुरू नहीं होने की स्थिति में प्रशंसकों को बोर नहीं होने दिया और उन्हें टीवी से चिपके रहने के लिए बाध्य किया। नेहरा और सहवाग ने एक-दूसरे की खिंचाई करने के अलावा क्रिकेट की कुछ रोचक कहानियां भी साझा कीं। इससे फैंस काफी खुश हुए।
 
आशीष नेहरा ने कहा कि मैच से बड़ा प्रेशर उन्हें आज महसूस हुआ और इसी वजह से वे सुबह 5 बजकर 45 मिनट का अलार्म लगाकर सोए थे। सहवाग ने तपाक से पलटवार करते हुए कहा कि नेहरा कभी इतनी जल्दी नहीं उठे। उन्हें जब अपने बच्चों को भी स्कूल छोड़ना होता था तो भी सुबह 6 बजकर 30 मिनट या 7 बजे जागते थे। यही नहीं, सहवाग ने यह भी कहा कि पहली बार नेहरा को इतनी अच्छी ड्रेस में देखा है। 
 
उन्होंने अपनी शादी तक में कुर्ता-पायजामा पहना था। नेहरा भी कहां दबने वाले थे। उन्होंने सहवाग के खिल्ली उड़ाने का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। 38 वर्षीय नेहरा ने कहा कि 'कमेंट्री बॉक्स में भी अब टी-शर्ट और शॉट्स पहनकर बैठने की इजाजत मिलना चाहिए।' इसे सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख