biodatamaker

पद्मावती को ब्रिटेन में हरी झंडी, भारत में एक और याचिका

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (12:49 IST)
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' जहां अब भी भारत में रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी के इंतजार में है, ब्रिटेन में इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। 
 
इसी बीच 'पद्मावती' को विदेश में आगामी एक दिसंबर को रिलीज करने से रोकने को लेकर एक नई याचिका गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में दायर की गई है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को 12A ऑडियंस के लिए (12 साल और उससे ऊपर की उम्र के बच्चे, वयस्क के साथ देख सकते हैं) पास कर दिया है। ब्रिटेन में फिल्म को 1 दिसंबर से दिखाया जा सकता है। 
 
पेशे से वकील मनोहर लाल शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख करते हुए दलील दी कि फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म के गानों और प्रोमो को सेंसर बोर्ड की कथित मंजूरी के संबंध में न्यायालय को गुमराह किया है।
 
उनकी दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने कहा कि वह इस मामले में मंगलवार (28 नवंबर) को सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति मिश्रा ने शर्मा को कहा कि वह फिलहाल इस संबंध में औपचारिक तौर पर रिट याचिका दायर करें।
 
शर्मा ने विदेश में पद्मावती की रिलीज पर रोक लगाने के साथ-साथ न्यायालय को गुमराह करने के लिए फिल्म निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा शुरू करने का भी खंडपीठ से अनुरोध किया है।
 
गौरतलब है कि पद्मावती के कुछ अंश को हटाने से संबंधित शर्मा की एक याचिका की सुनवाई से न्यायालय ने पिछले दिनों इंकार कर दिया था। 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

अगला लेख