Daily Horoscope
✕

साइबर स्पेस सम्मेलन में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी...

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (12:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम और प्रौद्योगिकी की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सबको समानता पर लाने की बड़ी क्षमता रखती है जिसने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, प्रशासन में सुधार और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक के क्षेत्र में कारगर मदद की है और सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
साइबर स्पेस पर वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने साइबर स्पेस में सभी की हिस्सेदारी सुगम की है। स्टूडियो में बैठे विशेषज्ञों के अनुभव अब सोशल मीडिया पर रेखांकित होते हैं। विशेषज्ञता और अनुभव का सम्मिश्रण बदलाव के इस दौर में वैश्विक समुदाय के लिए जरूरी है ताकि साइबर सुरक्षा के विषय से विश्वास और संकल्प के साथ निपटा जा सके।
 
उन्होंने कहा कि साइबर स्पेस प्रौद्योगिकी को लोगों का मददगार बनना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि समाज के असुरक्षित समुदाय के लोग साइबर अपराधों की कुटिल साजिश में नहीं फंसे। साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता जरूरी है और इसे हमें अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।
 
मोदी ने कहा कि साइबर स्पेस नवोन्मेष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारे स्टार्टअप दिनचर्या की समस्याओं के समाधान और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में पहल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वैश्विक समुदाय इसकी व्यापक संभावनाओं एवं क्षमता को समझेगा जो समावेशी है। भारतीय स्टार्टअप के माध्यम से यह सभी के लिए समान पहुंच और अवसर प्रदान करता है।
 
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सबको समानता पर लाने की बड़ी क्षमता रखती है और इसने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने, प्रशासन में सुधार और शिक्षा से ले कर स्वास्थ्य तक के क्षेत्र में कारगर मदद की है।
 
मोदी ने कहा कि सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधार की मदद से सब्सिडी को लक्षित लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने से दस अरब डालर की राशि बचाने में मदद मिली।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में जन धन बैंक अकाउंट, आधार प्‍लेटफार्म और मोबाइल माध्यम पर जोर दिया और कहा कि इससे भ्रष्‍टाचार को कम कर पारदर्शिता लाने में मदद मिल रही है।
 
मोदी ने डिजिटल माध्यम और प्रौद्योगिकी की सराहना करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी हर बाधा को तोड़ती है। यह वसुधैव कुटुंबकम के भारतीय दर्शन को महत्‍व देते हुए यह सेदेश देती है कि विश्‍व एक परिवार की तरह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार डिजिटल पहुंच के माध्यम से लोगों का सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।  (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख