biodatamaker

कांग्रेस को मिला हार्दिक का साथ, क्या होगा गुजरात चुनाव पर असर...

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (12:07 IST)
पाटीदार अमानत आंदोलत के नेता हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस का साथ देने का फैसला कर ही लिया है। हालांकि कांग्रेस को राज्य में पाटीदारों का कितना समर्थन मिलेगा इस बात का पता तो 18 नवंबर को चुनाव परिणाम आने पर ही चलेगा।
 
बहरहाल गुजरात की 180 सीटों में से 80 को प्रभावित करने वाले पाटीदारों में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। भाजपा ने हार्दिक के कई धुरंधरों को अपने साथ मिलाकर उन्हें कमजोर करने का भरसक प्रयास किया और अपने हाईटेक प्रचार के जरिए भाजपा को पटेलों के किले में सेंध लगाने में सफलता भी मिली। 
 
आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर आंदोलन करने वाले हार्दिक ने जिस तरह कांग्रेस से समझौता किया उसने भी उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पटेल पहले ही कड़वा और लेऊबा पाटीदारों में बंटे हुए थे लेकिन अब तो भाजपा ने हार्दिक के कुछ और खास लोगों को पार्टी में शामिल कर लिया है। 
 
हार्दिक को भले ही कांग्रेस का फॉर्मूला पसंद आ गया हो पर कांग्रेस जिस तरह से सर्वे कराने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ा है उसने भी पाटीदारों के मन में सवाल खड़े किए होंगे। वैसे भी संविधान में आर्थिक आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं है। भाजपा ने भी लगे हाथों मौके को भुनाते हुए कह दिया कि मूर्खों ने मूर्खों का फार्मूला स्वीकारा।    
 
कांग्रेस को हार्दिक के समर्थन में भाजपा विरोध ज्यादा नजर आ रहा है। जिस अंदाज में हार्दिक ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा का विरोध करने के संकेत दिए, उसका भी गुजरात की राजनीति पर असर पड़ेगा। 
 
कांग्रेस ने यहां जिस आक्रामक अंदाज में अपना प्रचार अभियान शुरू किया था वह अब नदारद सी दिखती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में टिकट वितरण के बाद से नाराजी है, हालांकि भाजपा में विरोध ज्यादा है लेकिन उनका डेमेज कंट्रोल सिस्टम भी कांग्रेस की अपेक्षा ज्यादा मजबूत है। अब देखना यह है कि कांग्रेस और हार्दिक पटेल की जुगलबंदी गुजरात चुनाव में क्या असर दिखाती है? क्या यह जोड़ी पाटीदारों में भाजपा के प्रति विश्वास को तोड़ पाएगी या फिर पाटीदार आंदोलन 'घर की लड़ाई' ही कहलाएगी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख