here

Hanuman Chalisa

जहां दिखी 'पद्मावत', वहां उमड़ी भीड़

गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (12:56 IST)
नई दिल्ली। प्रारंभ से ही विवादों के केंद्र में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' अंतत: गुरुवार को  देश-विदेश में रिलीज हो गई जिसे देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी अच्छी रही।
 
ट्रेड सूत्रों के मुताबिक करणी सेना के विरोध एवं धमकी के मद्देनजर सिनेमाघरों में कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न स्थानों पर फिल्म रिलीज की गई और फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की अच्छी खासी संख्या रही।
 
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने और सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदर्शन की मंजूरी के बाद पद्मावत रिलीज तो कर दी गई है, लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं गोवा की सरकारों ने अपने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है।
 
ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर फिल्म में पेश किए जाने का आरोप लगाने वाले करणी सेना और कुछ अन्य संगठनों के विरोध और हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर उत्तर भारत में फिल्म की रिलीज पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
 
इस बीच पद्मावत के विरोध में करणी सेना कार्यकर्ताओं के उत्पात और हिंसा की घटनाओं के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (एनसीआर) में कुछ सिनेमाघरों के मालिक समूचे विवाद के थमने तक फिल्म का प्रदर्शन स्थगित किए जाने पर विचार कर रहे हैं, जबकि बहुत से मल्टीप्लैक्स में फिल्म कड़ी सुरक्षा के बीच दिखाई जा रही है।
 
मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपने सिनेमाहालों के बाहर पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। फिल्म वितरकों ने दिल्ली और एनसीआर में सिनेमाघरों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए मदद मांगी है। (एजेंसियां)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख