Hanuman Chalisa
✕

चिदंबरम का आर्थिक साम्राज्य 12 देशों में, सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (12:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद सुनवाई नहीं होगी।


सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को राहत नहीं देते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। निचली अदालत इस मामले में बिना प्रभावित हुए सुनवाई करे। चिदंबरम 26 अगस्त यानी आज तक सीबीआई की रिमांड पर हैं।

ईडी ने मांगी कस्टडी : इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हलफनामा दाखिल इस आधार पर चिदंबरम की कस्टडी मांगी है कि चिदंबरम की संपत्तियां 12 देशों में हैं। 17 विदेशी बैंकों में उनके खाते हैं। ईडी ने कहा कि पूर्व वित्तमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर शेयर होल्डिंग में बदलाव करवाया।

इससे पहले खबर थी कि चिदंबरम की याचिका लिस्टिंग के पेंच में में फंस गई है। चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया, लेकिन पीठ ने कहा कि संबंधित याचिका को सूचीबद्ध करने के लिए मुख्य न्यायाधीश ने अभी आदेश नहीं दिए हैं। रजिस्ट्री उसका इंतजार कर रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख