Hanuman Chalisa
✕

ऑपरेशन सिंदूर से खुश हुए ओवैसी, जानिए क्या कहा?

Updated: बुधवार, 7 मई 2025 (18:11 IST)
Operation Sindoor : भारतीय बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों समेत 9 जगहों को निशाना बनाया। इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की इस कार्रवाई की एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवैसी ने भी जमकर सराहना की है। ALSO READ: Operation Sindoor : भारत ने क्यों किया बहावलपुर और मुरीदके पर हमला, क्या हैं इनका आतंकी कनेक्शन?
 
ओवैसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!
 
 
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही ओवैसी पाकिस्तान के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस आतंकी हमले में 2 विदेशियों समेत 26 लोग मारे गए थे।  
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख