dharma sangrah
✕

झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हुआ : कांग्रेस

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (15:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल रहा है तथा यह जनता की ताकत को साबित करता है। चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन का विश्वास मत हासिल करना लोगों की शक्ति को साबित करता है। हम लोकप्रिय रूप से चुनी हुई सरकार हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोगों की आवाज को खत्म नहीं कर सकता।

ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट करने के केंद्र के फासीवादी प्रयासों का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (भाजपा ने) झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया और लोकसभा चुनाव में उन्हें उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा!’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘हमने आसानी से विश्वास मत जीता है। भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है। पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, उनसे इस्तीफा दिलवाया। फिर उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार एक वर्ष के शेष कार्यकाल तक बनी रहेगी और हमने जो काम किया है उसके आधार पर हम झारखंड के लोगों के पास नए जनादेश के लिए जाएंगे।’’
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख