dharma sangrah
✕

ओम बिरला दूसरी बार बने लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने दी बधाई

Updated: बुधवार, 26 जून 2024 (12:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी।
 
राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए।
 
इसके बाद बिरला को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं, यह इस सदन का सौभाग्य है। अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष का कार्यभार दूसरी बार संभालना, अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। आपको और पूरे सदन को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम सबका विश्वास है कि आने वाले 5 साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे और देश की आकांक्षाओं तथा अपेक्षाओं को पूरा करने में आपकी बड़ी भूमिका रहेगी।
 
मोदी ने कहा कि बिरला की अध्यक्षता में 17वीं लोकसभा में सदन के माध्यम से जो सुधार हुए हैं और जो महत्वपूर्ण कानून पारित किए गए हैं, वे सदन की और आपकी (अध्यक्ष की) विरासत हैं।
 
उन्होंने कहा कि भविष्य में 17वीं लोकसभा का विश्लेषण किया जाएगा तो लिखा जाएगा कि भारत के भविष्य का निर्धारण करने में बिरला की अध्यक्षता वाली लोकसभा की बहुत बड़ी भूमिका रही।
 
 
उन्होंने कहा कि आपकी मीठी-मीठी मुस्कान पूरे सदन को प्रसन्न रखती है। मुझे विश्वास है कि आप हर कदम पर नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।
 
मोदी ने 17वीं लोकसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन नए आपराधिक कानून, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, डिजिटल पर्सनल डेटा संरक्षण विधेयक, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक, उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, विवाद से विश्वास विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरला की अध्यक्षता में सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के अनेक ऐतिहासिक कानून इस सदन ने पारित किए। जो काम आजादी के 70 साल में नहीं हुए, आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने करके दिखाए।
 
मोदी ने कहा कि लोकसभा के इतिहास में दो अध्यक्षों के बाद बिरला हैं जिन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से अध्यक्ष बनने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोकसभा अध्यक्ष होते थे, वे या तो चुनाव नहीं लड़ते थे, या जीतकर नहीं आते थे, लेकिन बिरला चुनाव फिर से जीतकर आए हैं और उन्होंने एक नया इतिहास रचा है।
 
उन्होंने बिरला की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं एक सांसद के रूप में समझता हूं कि आप जिस प्रकार से एक संसद सदस्य के नाते काम करते हैं, वह जानने योग्य है और बहुत कुछ सीखने योग्य है। मुझे विश्वास है कि आपसे नए सांसदों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
 
उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल पूछने और विषम परिस्थिति में भी सदन का कामकाज सुचारू तरीके से चलाने के लिए भी बिरला की तारीफ की।
 
मोदी ने कहा कि बिरला ने संतुलित तरीके से सदन का कामकाज संचालित किया और सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय भी लिए।
Edited by :Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख