• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. officers in Railway Minister Ashwini Vaishnaw office to work in 2 shifts
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (08:45 IST)

एक्शन में नए रेल मंत्री, अब दो शिफ्टों में होगा काम, सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेगा दफ्तर

एक्शन में नए रेल मंत्री, अब दो शिफ्टों में होगा काम, सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेगा दफ्तर - officers in Railway Minister Ashwini Vaishnaw office to work in 2 shifts
नई दिल्ली। रेलवे मंत्रालय की कमान संभालते ही नए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंत्रालय से कर्मचारियों के दफ्तर का समय बदल दिया है। अब मंत्रालय में काम 2 शिफ्टों में किया जाएगा। दफ्तर सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहागा।
 
रेलमंत्री के निर्देश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के सभी स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4 से रात 12 बजे तक चलेगी।
 
इस आदेश के अनुसार सिर्फ मंत्री सेल के लोग ही 2 शिफ्टों में काम करेंगे। निजी और रेलवे स्टाफ पहले की तरह ही काम करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार सुबह 9 बजे रेल भवन पहुंच कर रेल मंत्री के रूप में कामकाज संभाला। उसके कुछ देर बाद रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने भी पदभार ग्रहण किया।
ये भी पढ़ें
यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा व बवाल में 3 लोग घायल, भाजपा का जीत का दावा