Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान, 30 जिलों में अलर्ट

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (00:00 IST)
भुवनेश्वर। भारतीय मौसम विभाग द्वारा ओडिशा में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताने के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी 30 जिलों को सतर्क रहने को कहा है। विभाग ने संकेत दिया है कि बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा जिसकी वजह से अगले 48 घंटों में इसके दबाव में और तीव्रता आएगी।
 
भुवनेश्वर में विभाग के निदेशक एचआर विश्वास ने कहा कि इसके प्रभाव की वजह से ओडिशा के जिलों में बारिश बढ़ सकती है तथा बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की वजह से बंगाल की खाड़ी और निकट के पश्चिमी मध्य खाड़ी में 30 जून से 2 जुलाई के बीच 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
 
जिला कलेक्टरों को इस संबंध में परामर्श जारी किया गया है। इसमें विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बीपी सेठी ने कहा कि कालाहांडी, कंधमाल, गजपति, गंजम, नवरंगपुर, मयूरभंज, मलकानगिरि और बालासोर जिलों को खास तौर पर सतर्क रहने को गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 30 जून से 2 जुलाई के बीच समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
 
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश : दक्षिण गुजरात में शनिवार को बेहद तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और मध्य जिलों में अगले 2 दिन में भारी बारिश होने का अनुमान है। क्षेत्र में ऊपरी चक्रवात प्रवाह निर्मित हो रहा है।
 
मौसम विभाग ने वलसाड, नवसारी, सूरत, नर्मदा, छोटा उदेपुर और वडोदरा जिलों में अगले 2 दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र में ऊपरी चक्रवात प्रवाह निर्मित हो गया है।
 
इन ट्रेनों पर पड़ा असर : मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस, भुसावल-मुंबई पैसेंजर, पुणे-पनवेल पैसेंजर को शनिवार और रविवार को रद्द कर दिया गया। भुसावल-पुणे एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दौंड-मनमाड़ की तरफ से कर दिया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश और गोवा के अधिकतर स्थानों में बारिश हुई अथवा गरज के साथ छींटें पड़े। कोंकण, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख