biodatamaker
✕

गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक गैलरी में पानी घुसा

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (23:34 IST)
राजपिपला। गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक गैलरी में वर्षा का पानी घुस गया है और पर्यटकों ने फर्श पर पानी फैलने एवं छत से पानी टपकने का वीडियो साझा किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि 135 मीटर ऊंची इस गैलरी के सामने ग्रिल लगा है जिससे भारी वर्षा के दौरान तेज हवा के साथ पानी घुस जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वालों ने इस स्थिति पर निराशा प्रकट की है।
 
नर्मदा जिले के केवड़िया में 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को उसका उद्घाटन किया था।
 
एक पर्यटक ने कहा कि हम दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी आस के साथ आए थे लेकिन हमें प्रतिमा वर्षा में देख बहुत बुरा लग रहा है। अभी तो भारी वर्षा हुई भी नहीं है लेकिन मुख्य सभागार और दर्शक गैलरी में पानी भर गया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख