Daily Horoscope
✕

2000 के नोट बदलने के लिए नहीं भरना होगा फॉर्म, ना लगेगा पहचान पत्र

Updated: रविवार, 21 मई 2023 (16:01 IST)
2000 rupee note : भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कुलर जारी कर कहा कि 2000 के नोट बदलने के लिए ना तो कोई फॉर्म भरना होगा, ना ही किसी पहचान पत्र जरूरत होगी। 23 मई से बैंकों में बदले जाएंगे नोट।
 
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सभी स्थानीय प्रधान कार्यालयों के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर कहा है कि आम जनता को एक बार में कुल 20,000 रुपये तक के 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म की जरूरत नहीं होगी। विनिमय के समय कोई पहचान प्रमाण प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है।
 
बैंक ने 20 मई के पत्र में कहा कि एसबीआई ने अपने स्थानीय प्रधान कार्यालयों को जनता के लिए सभी तरह के सहयोग की व्यवस्था करने को कहा है।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान किया था। हालांकि बाजार में मौजूद 2000 के नोट फिलहाल वैध रहेंगे। जानकारी के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि लोग 30 सितंबर तक अपने नोट बदल सकेंगे।
 
यदि आपके पास 2000 के नोट हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन नोटों को 23 मई से 30 सितंबर तक बदल सकेंगे। हालांकि एक बार में 10 नोट (20 हजार रुपए) ही बदले जा सकेंगे। 
 
हालांकि आरबीआई ने इसे नोटबंदी नहीं कहा है, लेकिन 30 सितंबर के बाद 2000 के सभी नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। फिलहाल 2000 के नोट आम दिनों की भांति बाजार में चलते रहेंगे।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख