dharma sangrah

नीतीश कुमार ने छुए पीएम मोदी के पैर, बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी भड़के

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (08:45 IST)
पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। इससे पहले आज पीएम मोदी बिहार के नवादा जिले में और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल जमकर प्रचार में लगे हैं। इस बीच राजद के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है।
<

#WATCH | Patna: Former Bihar Deputy Chief Minister and RJD leader Tejashwi Yadav says, "Today I saw a picture of Nitish Kumar where he touched the feet of Prime Minister Narendra Modi...We felt very bad. What has happened? Nitish Kumar is our guardian...There is no other Chief… pic.twitter.com/HhC641XtoO

— ANI (@ANI) April 7, 2024 >उन्होंने कहा कि आज मैंने एक तस्वीर देखी, जिसमें नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रहे थे। उनके बयान के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। राजद और भाजपा इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए हैं।

हमें बहुत दुख हुआ है : तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा यह देखकर बहुत दुख हुआ हमें। क्या हो गया है यह? नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। नीतीश कुमार जितना अनुभवी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है। लेकिन वह प्रधानमंत्री के पैर छू रहे हैं। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के बयान को लेकर कहा था कि भाजपा के नेता अपने आपको क्या भगवान समझते हैं। उनका विरोध करना मतलब भगवान का विरोध करना है। दरअसल तेजस्वी यादव पटना में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया किया कि जनता के असंतोष और लोकसभा चुनाव पर इसके संभावित प्रभाव ने प्रधानमंत्री मोदी को डरा दिया है।

भाजपा पर बरसे तेजस्वी यादव : दरअसल बिहार के नवादा जिले में पीएम मोदी ने अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सनातन विरोधी हैं। इसपर पटना में जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का बयान अशोभनीय है। नीतीश कुमार ने कहा कि ये बात सभी जानते हैं कि मेरे घर के परिसर में एक छोटा मंदिर है, जहां मेरे परिवार के सभी सदस्य पूजा करते हैं। यह कोई दिखावा करने की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई भाजपा का विरोध करता है तो उसे विधर्मी करार दिया जाता है। भगवान सब देख रहे हैं। सबको वहीं जाना है।
Edited By Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख