Hanuman Chalisa

पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार CM नीतीश कुमार, क्यों खास है 2 दिग्गजों की मुलाकात?

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (10:54 IST)
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। एनडीए में शामिल होने के बाद उनकी पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। नीतीश के राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने की उम्मीद है।
 
बिहार में 28 जनवरी को महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के बाद नीतीश पहली बार दिल्ली में मोदी के साथ बैठक करेंगे।
 
नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत का सामना करना है, जिससे केवल 5 दिन पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हो रही है।
 
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। जदयू सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के शीर्ष नेताओं से नीतीश की मुलाकात के दौरान राज्य में राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
 
बिहार में राज्यसभा की 6 सीटें खाली हो रही हैं, जिनके लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। इन 2 सीटों में से 2 पर वर्तमान में जदयू का कब्जा है जबकि 2 राजद के खाते में हैं।
 
जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े राज्यसभा के सदस्य हैं, वहीं राजद की दो सीट मनोज कुमार झा और मीसा भारती के पास है। एक सीट भाजपा के सुशील कुमार मोदी के पास है, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं और एक सीट कांग्रेस के पास है, जो पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पास है। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख