Hanuman Chalisa
✕

मुजफ्फरपुर मामला : शर्मसार करने वाली घटना पर हंस रहा है विपक्ष, हो रही है राजनीति, नीतीश का तंज

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (15:01 IST)
बिहार के मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना के बाद बिहार से लेकर दिल्ली से बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पूरे विपक्ष ने दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर धरना भी दिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा है। विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले पर केवल राजनीति हो रही है। 
 
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस घटना से शर्मसार हैं और उनकी सरकार इस घटना की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है। नीतीश ने दिल्ली में आरजेडी के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर कांड पर आयोजित विपक्ष के धरने पर जमकर निशाना साधा। नीतिश कुमार ने जेडीयू के पूर्व नेता शरद यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि धरना में बैठे लोग इतने संवेदनशील मुद्दे पर हंस रहे थे। 
 
नीतिश कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले नेता हाथ में कैंडल लेकर मार्च कर रहे थे। नीतीश ने इस मामले में नाम आने वाले मंत्री मंजू वर्मा बचाव भी किया। नीतीश ने साथ ही कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि उनकी सरकार ने ही इस मामले की जांच कराई थी। नी‍तीश कुमार ने कहा कि मेरी चुप्पी का गलत मतलब निकाला गया है। हमने हाईकोर्ट से इस मामले की जांच उनकी निगरानी में कराने की मांग की है। 
 
TISS की रिपोर्ट के बाद हमने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। हमने इस घटना की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। नीतीश कुमार ने विपक्ष के धरने पर चुन-चुनकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'राजनीतिक हमला किया जा रहा है। समय आएगा तो इधर से भी जवाब मिलेगा और तब बात समझ में आएगी। इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित धरने में लोग हंस रहे थे। 
 
शरद यादव का बिना नाम लिए नीतीश कुमार ने कहा कि 'परकटी कहा था न? ऐसे लोग भी कैंडल मार्च में शामिल थे। कोई भी सरकार रहे इस तरह की घटना कहीं भी हो सकती है। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। कोई समझौता नहीं कर रहे हैं। इस मामले में किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख