ramcharitmanas
✕

पीएनबी धोखाधड़ी मामला : ईडी ने हांगकांग में कुर्क की नीरव मोदी की संपत्ति

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (13:04 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित धोखाधड़ी के मामले में उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति हांगहांग में कुर्क की।


एजेंसी ने बताया कि उसने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किया है। ईडी ने बताया, ये कीमती चीजें नीरव मोदी की दुबई स्थित कंपनियों से 26 जहाजों में लादकर हांगकांग स्थित उनकी कंपनियों को भेजा गया था, जिसका नियंत्रण उनके पास है।

एजेंसी ने बताया कि हीरे और आभूषण हांगकांग की एक लॉजिस्टिक कंपनी में रखे गए थे। ईडी ने बताया, जांच के दौरान इन सभी खेपों की कीमत, प्राप्त करने वाले, भेजने वाले, मालिकाना हक सभी का पता किया गया और सबूत जुटाने और सामानों का मूल्य जानने के बाद उसे कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 34.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 255 करोड़ रुपए है।

उन्होंने बताया कि पीएमएलए के तहत जारी कुर्की आदेश को औपचारिक बनाने के लिए अदालत का एक आदेश जल्द ही हांगकांग भेजा जाएगा। हालिया आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी की अब तक कुल 4744 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख